भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले से पहले सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर थी कि क्या भारतीय टीम हैंडशेक करेगी या नहीं, मुकाबले के दौरान यह साफ हो गया कि टीम इंडिया अपने “नो हैंडशेक” रुख पर कायम रही।
इस हाई-वोल्टेज मैच को देखने के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी कोलंबो पहुंचे थे, उन्हें आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
इसी बीच मैच शुरू होने से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रोहित शर्मा पाकिस्तानी टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम के साथ गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं, यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है और इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।





