भारत-अमेरिका ट्रेड डील के संदर्भ में रूसी तेल को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर रूस की ओर से स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने आई है। रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने बुधवार (4 फरवरी 2026) को कहा कि भारत किसी भी देश से कच्चा तेल खरीदने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि रूस भारत को तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करने वाला एकमात्र देश नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा विशेषज्ञों को भली-भांति यह जानकारी है कि भारत लंबे समय से विभिन्न देशों से तेल और पेट्रोलियम उत्पाद खरीदता रहा है।
पेसकोव ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत द्वारा अलग-अलग देशों से ऊर्जा संसाधनों की खरीद कोई नई बात नहीं है और इसमें असामान्य कुछ भी नहीं देखा जाना चाहिए।




