लखनऊ विश्वविद्यालय में मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर समाजवादी छात्र सभा की विचार गोष्ठी :

समाजवादी छात्र सभा, लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्मविभूषण सम्मानित परम श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती के अवसर पर लोहिया जी की प्रतिमा स्थल पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश एवं लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व महामंत्री राम सिंह राणा जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ छात्र नेता त्रिशूल धारी सिंह (TD) जी शामिल हुए।

लोहिया जी की प्रतिमा और नेता जी मुलायम सिंह यादव जी के चित्र पर सभी अतिथियों और छात्रों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्य अतिथि राम सिंह राणा जी ने नेता जी से जुड़े संस्मरण साझा किए और प्रदेश सरकार से लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव कराने की मांग उठाई, साथ ही उन्होंने ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह “ज्ञानू” जी की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए त्रिशूल धारी सिंह (TD) जी ने कहा कि नेता जी हमेशा छात्रों और नौजवानों को सार्थक राजनीति के लिए प्रेरित करते थे और गरीब तबके के युवाओं को प्रतिनिधित्व दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य करते थे।

कार्यक्रम के संयोजक एवं छात्र सभा इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह नेता जी को अपनी प्रेरणा मानते हैं और आगे भी छात्रों के हितों की आवाज़ मजबूती से उठाते रहेंगे।

छात्र नेता विपुल यादव ने कहा कि नेता जी ने सदैव शोषित, वंचित और गरीब वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवा जी यादव, आदित्य पांडे, रोहित यादव, शिव पूजन पांडे, रघुवंश प्रताप सिंह, सेंट, निकेतन, प्रांजल, अभिषेक, दीपक सिंह, अवनीश यादव, सौरभ गुप्ता, सुमित यादव, अजितेन्द्र आज़ाद, पंकज यादव, अर्जुन त्रिवेदी सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में शहीदों को श्रद्धांजलि, लोहिया जयंती पर गूंजा परिसर:
    • March 24, 2026

    लखनऊ | ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय परिसर में समाजवादी छात्र सभा द्वारा अमर क्रांतिकारी वीर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस तथा महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया…

    Continue reading
    1090 चौराहे के पास दुकानदारों ने पुलिसकर्मी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग:
    • March 24, 2026

    लखनऊ | 1090 चौराहे के पास जियामऊ ढलान पर लगभग 12 वर्षों से दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले गरीब दुकानदारों ने एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पीड़ितों का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IPL से पहले बड़ा खेल! 1660 करोड़ में बिकी RCB:
    केंद्र सरकार लोकसभा सीटों में वृद्धि और महिला आरक्षण बढ़ाने की तैयारी में:
    ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में शहीदों को श्रद्धांजलि, लोहिया जयंती पर गूंजा परिसर:
    1090 चौराहे के पास दुकानदारों ने पुलिसकर्मी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग:
    गोरखपुर को मिली विकास की नई उड़ान- 53 करोड़ की बड़ी परियोजनाएं तैयार: