स्मार्ट मीटर लगाने में सुस्ती महराजगंज में 3.47 लाख में से मात्र 36 हजार मीटर लगे, ठेकेदारों को चेतावनी:

स्मार्ट मीटर लगाने में सुस्ती: महराजगंज में 3.47 लाख में से मात्र 36 हजार मीटर लगे, ठेकेदारों को चेतावनी :

महराजगंज — जिले में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में अत्यधिक धीमी प्रगति को देखते हुए विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने गुरुवार को सख्त रुख अपनाया, सदर ब्लॉक में आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्था मेसर्स जीनस पावर सॉल्यूशन प्रा. लि. नोएडा और सात ठेकेदार एजेंसियों को चेतावनी दी गई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 3,47,554 उपभोक्ता हैं, लेकिन अब तक केवल 36,438 घरों में ही स्मार्ट मीटर लगाए जा सके हैं, मात्र 100 कर्मचारियों की तैनाती के कारण यह कार्य बेहद धीमा चल रहा है, कई गांव जैसे बागा पार, बरवा फहीम, महुअवा और बरवा चमैनिया में अब तक एक भी मीटर नहीं लगाया गया है।

अधीक्षण अभियंता ने निर्देश दिया कि सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के परिसर के बाहर आर्मर्ड केबल के साथ निःशुल्क लगाए जाएं, इसके अलावा, हर मीटर के साथ उपभोक्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, विद्युत खाता संख्या और मीटर नंबर वाली हस्ताक्षरित प्रति तथा सीलिंग सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर अवैध वसूली, गलत रीडिंग या उपभोक्ता विवरण में गड़बड़ी की शिकायत मिली, तो संबंधित कर्मियों और एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा, जीनस पावर के जोनल मैनेजर पवन शुक्ला को तत्काल मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में अधिशासी अभियंता प्रभात सिंह, सहायक अभियंता बद्री विशाल मिश्रा, उपखंड अधिकारी केएम शुक्ला, नीरज दूबे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: