सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन महराजगंज में एकता दिवस के रूप में मनाया गया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन महराजगंज में एकता दिवस के रूप में मनाया गया :

महराजगंज ; समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन जिले में “एकता दिवस” के रूप में धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर एक निजी मैरेज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटा और जिला अस्पताल जाकर मरीजों को फल वितरित किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की, मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल और विशिष्ट अतिथि विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय रहे।

टिबड़ेवाल ने कार्यकर्ताओं से 2027 तक अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया, गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश की दलित, पिछड़ी, अल्पसंख्यक और महिला आबादी अखिलेश यादव में नई उम्मीद देख रही है और कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी तैयारी में जुट जाना चाहिए।

इस अवसर पर जिला महासचिव समसुद्दीन अली, बाबा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रावण पटेल, महिला सभा जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सतीश यादव और विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: