बिहार चुनाव में हुई महागठबंधन की करारी हार पर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
अवधेश प्रसाद ने कहा कि “बिहार चुनाव में बड़े पैमाने पर लोकतंत्र को खरीदा गया, जब चुनाव की घोषणा होती है और पूरे राज्य में आचार संहिता लागू होती है, तब सरकार की ओर से महिलाओं के खातों में 10–10 हज़ार रुपये जमा किए जाते हैं। यह लोकतंत्र और आचार संहिता का खुला उल्लंघन था और इसमें चुनाव आयोग की बहुत अहम भूमिका रही।
उन्होंने आगे कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी थी लेकिन चुनाव आयोग का आचरण ऐसा था, SIR में लाखों वोट काटे गए, इसी वजह से ऐसा हुआ। सपा सांसद के अनुसार, इन परिस्थितियों ने चुनाव परिणामों को प्रभावित किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए।





