विश्व रक्तदान दिवस पर महराजगंज में विशेष पहलः सिटी सेंटर हॉस्पिटल के 16 कर्मचारियों ने किया रक्तदान डॉक्टर ने भी दिया योगदान

महराजगंज में विश्व रक्तदान दिवस पर सिटी सेंटर हॉस्पिटल और सुमन चैरिटेबल ब्लड बैंक ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया, शिविर का शुभारंभ हॉस्पिटल की मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. आर. के. सिंह ने किया।

डॉ. ज्योत्सना ओझा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला, उन्होंने बताया कि रक्तदान से जहां जरूरतमंदों की जान बचती है, वहीं रक्तदाता को भी स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

रक्तदान शिविर में सिटी सेंटर हॉस्पिटल परिवार के 16 सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में भागीदारी निभाई, रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से –

डॉ. आर. के. सिंह, आयुष्मान तिवारी, गणेश पांडे, कृष्णा तिवारी, हिमानी कुमारी, रुबी रौनियार, मकसूद अहमद, संजय गोस्वामी, साहिल यादव, गोविंद कुमार, धनंजय तिवारी, अजय पांडे, रामबदन वर्मा, प्रमोद यादव, उस्मान अहमद एवं मोहम्मद सैफ शामिल रहे।

हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय पांडेय ने सभी रक्तदाताओं को शुभकामनाएं दीं, शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों के लिए रक्त एकत्र करना था, इस लक्ष्य को सभी प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक पूरा किया।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: