फरेंदा कचहरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष पहल

फरेंदा दीवानी कचहरी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को सुबह 11 बजे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में अपर सिविल जज अंकित सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाने चाहिए,‌ आने वाले समय में इन वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी, वृक्षों के माध्यम से पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है, उन्होंने सभी से इस कार्य में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के बाद न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया, बार एसोसिएशन के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों ने भी वृक्षारोपण में भाग लिया, इस अवसर पर कई प्रमुख अधिवक्ता मौजूद थे। इनमें अनिल पासवान, सुदेश मोहन श्रीवास्तव, प्रेम कुमार सिंह, रामसहाब गुप्ता, मृदुल यादव, सत्संग त्रिपाठी, राजीव गुप्ता, शैलेंद्र श्रीवास्तव, रामरूप सावरकर और मनोज मिश्रा शामिल थे।

वन विभाग से वन क्षेत्राधिकारी सुशील चतुर्वेदी, डिप्टी रेंजर अरुण सिंह, अनिल सिंह, वनदरोगा सूरजपाल और एजाज अहमद भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    BJP को Akhilesh Yadav की सीधी चुनौती—हम पीछे हटने वालों में नहीं:
    • March 29, 2026

    दादरी, गौतमबुद्धनगर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के Gautam Buddh Nagar के दादरी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की…

    Continue reading
    अभिषेक श्रीवास्तव बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:
    • March 28, 2026

    लखनऊ | पवित्र अष्टमी और रामनवमी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता अभिषेक श्रीवास्तव बाबू को समाजवादी लोहिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर कटाक्ष, बोले- सत्ताइस में सपाइयों का होगा सफाया:
    दादरी रैली में अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, अग्निवीर खत्म करने की कही बात:
    BJP को Akhilesh Yadav की सीधी चुनौती—हम पीछे हटने वालों में नहीं:
    बृजमनगंज में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, आलमाइटी स्कूल में पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत:
    पीएम मोदी की राज्यों के साथ बड़ी बैठक, बोले लॉकडाउन नहीं, सतर्कता जरूरी: