सोनौली: आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं आवागमन मार्ग सोनौली पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च और गश्त की। इस दौरान अधिकारी और जवान पूरी मुस्तैदी से क्षेत्र का भ्रमण करते नजर आए।
संयुक्त गश्त का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखना था। इस दौरान सोनौली ट्रेड एंड ट्रांजिट रूट से लेकर मुख्य बाजार क्षेत्र तक व्यापक गश्त की गई, गश्त के दौरान दोनों सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
इस विशेष गश्त में एसएसबी की 22वीं बटालियन की एफ कंपनी से सहायक कमांडेंट सी. विवेक, एसआई सेबेस्टियन, एएसआई होरेंद्र गोगोई, हेड कांस्टेबल हिमांशु, कांस्टेबल दुर्गेश, कांस्टेबल यशवंत, और कांस्टेबल मिधुन पी.के. शामिल रहे। इनके साथ डॉग स्क्वायड हैंडलर कांस्टेबल बी. आर. ढाका और खोजी कुत्ता ‘लिशा’ (ईडी) भी तैनात रहे।
वहीं, थाना सोनौली पुलिस की ओर से एसआई नवनीत नागर, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल दीपक मिश्रा और कांस्टेबल क्याश गौड़ ने संयुक्त रूप से गश्त में भाग लिया।
अधिकारियों ने बताया कि आगामी पर्वों को देखते हुए सीमा क्षेत्र में निरंतर गश्त और सुरक्षा जांच जारी रहेगी। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना और सीमा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है।







