BCCI ने गौतम गंभीर को लेकर चल रही अटकलों को किया खारिज:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर चल रही तमाम अटकलों को सिरे से नकार दिया है, हाल के दिनों में मीडिया में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि टेस्ट क्रिकेट में खराब नतीजों के बाद बोर्ड गौतम गंभीर की जगह किसी नए कोच की तलाश कर रहा है, इन खबरों में वीवीएस लक्ष्मण का नाम संभावित विकल्प के तौर पर सामने आ रहा था।

हालांकि, BCCI के शीर्ष अधिकारियों ने इन सभी रिपोर्ट्स को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गौतम गंभीर को हटाने या उनकी जगह किसी नए कोच की नियुक्ति की कोई योजना नहीं है।

उन्होंने दो टूक कहा कि मीडिया में चल रही इन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है और बोर्ड अपने मौजूदा कोचिंग सेटअप के साथ पूरी तरह संतुष्ट है।

  • Related Posts

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ने आंबेडकर नगर को 21 रन से हराया:
    • January 31, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित स्व. कमला देवी राधेश्याम मेमोरियल कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन फोर के तीसरे दिन शनिवार को कुल…

    Continue reading
    आईसीसी टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर वन, भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा:
    • January 22, 2026

    मौजूदा समय में आईसीसी की टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग पर नजर डालें तो भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शीर्ष स्थान पर काबिज हैं, लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अपनी नंबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: