स्थान : नागचौरी गांव, थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर
तारीख : आज
सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागचौरी गांव में आज सुबह दिल दहला देने वाली वारदात हुई, एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका से मिलने से रोके जाने पर पूरे परिवार पर खौफनाक हमला बोल दिया।
घटना ऐसे घटी :
* हमलावर ने पहले प्रेमिका से मिलने की कोशिश की, लेकिन परिवार ने रोक दिया।
* गुस्से में तिलमिलाया आशिक थोड़ी देर बाद कार से लौटा।
* अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पिता की मौके पर ही हत्या कर दी।
* मां और बेटी को भी चाकू से घायल कर खून से लथपथ छोड़ दिया।
* इसके बाद प्रेमिका को जबरन कार में डालकर फरार हो गया।


स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल :
गांव वालों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद एक घंटे तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, घायल मां-बेटी तड़पती रहीं, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
पुलिस की कार्रवाई :
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आरोपी की तलाश में कई टीमें दबिश दे रही हैं, पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।
Reported by : Sajid Ali Jakir Ali Khan – Reporter, Siddharthnagar (Up Live Express)





