हिजाब वाली प्रधानमंत्री के बयान पर सियासी हलचल, बयान पर बयानबाज़ी तेज:

सोलापुर/नई दिल्ली | AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के “हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी” वाले बयान पर देश की राजनीति गरमा गई है। ओवैसी ने यह बयान महाराष्ट्र के सोलापुर में एक जनसभा के दौरान दिया था।

ओवैसी ने कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है, इसलिए किसी भी धर्म या पहनावे वाली महिला के प्रधानमंत्री बनने पर कोई रोक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इसे भारत की लोकतांत्रिक और समावेशी व्यवस्था का उदाहरण बताया

इस बयान पर कई राजनीतिक और धार्मिक नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने ओवैसी के बयान को खारिज करते हुए कहा कि हिजाब वाली प्रधानमंत्री की बात सपना है, अगर भारत में कोई महिला प्रधानमंत्री बनेगी तो वह साड़ी पहनेगी।

रामभद्राचार्य के इस बयान के बाद बहस और तेज हो गई। भाजपा सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी ओवैसी के बयान को लेकर सवाल खड़े किए हैं, वहीं AIMIM समर्थकों का कहना है कि यह बयान संविधान और समानता की भावना से जुड़ा हुआ है।

फिलहाल यह मुद्दा राजनीतिक बयानबाजी और विचारधारात्मक टकराव का विषय बन गया है और आने वाले दिनों में इस पर और प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है

  • Related Posts

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    • February 3, 2026

    नई दिल्ली। लोकसभा में कार्यवाही के दौरान स्पीकर की ओर कागज फेंकने और सदन की मर्यादा भंग करने के मामले में छह सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।…

    Continue reading
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    • February 3, 2026

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: