महराजगंज: सिसवा विकास खंड के ग्रामसभा रानीपुर में मंगलवार की देर शाम हड़कंप मच गया, जब पंचायत भवन के पास लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का हाथ का पंजा अचानक टूट गया।
ग्रामीणों ने जैसे ही टूटा हुआ पंजा जमीन पर पड़ा देखा, तुरंत ग्रामप्रधान पुजारी यादव को इसकी जानकारी दी, ग्रामप्रधान ने तत्काल कोठीभार पुलिस को सूचना दी।
खबर मिलते ही कोठीभार थाने के एसओ धर्मेंद्र सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली, उन्होंने राजगीर मिस्त्री को बुलवाकर प्रतिमा की मरम्मत कराई।
एसओ ने बताया कि प्रतिमा पुरानी होने की वजह से क्षतिग्रस्त हुई थी। फिलहाल प्रतिमा की मरम्मत पूरी कर दी गई है और गांव में पूरी तरह शांति व्यवस्था बनी हुई है।





