ईरान के खिलाफ ट्रंप का बड़ा प्लान! अमेरिका बनाएगा 4 गुना ज्यादा हथियार:

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने शुक्रवार को देश की सबसे बड़ी रक्षा निर्माण कंपनियों के प्रमुखों के साथ अहम बैठक की, इस बैठक में कंपनियों ने ‘एक्सक्विजिट क्लास’ यानी उत्तम श्रेणी के हथियारों का उत्पादन चार गुना बढ़ाने पर सहमति जताई।

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, हमने अमेरिका की सबसे बड़ी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के साथ बेहद सकारात्मक बैठक की, बैठक में हथियारों के उत्पादन और उनके टाइम टेबल पर विस्तार से चर्चा हुई, कंपनियों ने ‘एक्सक्विजिट क्लास’ हथियारों का उत्पादन चार गुना बढ़ाने पर सहमति दी है, ताकि जल्द से जल्द अधिक हथियार तैयार किए जा सकें।

ट्रंप ने आगे बताया कि हथियारों के उत्पादन में बढ़ोतरी की प्रक्रिया बैठक से करीब तीन महीने पहले ही शुरू हो चुकी है और कई हथियारों के प्लांट में उत्पादन पहले से जारी है, उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास मीडियम और अपर मीडियम ग्रेड मुनिशन की भारी सप्लाई मौजूद है, जिसका उपयोग Iran में किया जा रहा है और हाल ही में Venezuela में भी इसका इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इन स्तरों पर नए ऑर्डर भी बढ़ा दिए गए हैं।

इस बैठक में BAE Systems, Boeing, Honeywell Aerospace, L3Harris Technologies, Lockheed Martin, Northrop Grumman और Raytheon जैसी प्रमुख रक्षा कंपनियों के सीईओ शामिल हुए।

बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि दो महीने बाद फिर से इसी मुद्दे पर अगली बैठक आयोजित की जाएगी।

  • Related Posts

    हेलीकॉप्टर में खराबी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग:
    • March 7, 2026

    Keshav Prasad Maurya से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है! जानकारी के अनुसार, लखनऊ में डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, बताया…

    Continue reading
    लोकसभा अध्यक्ष पर हटाने का प्रस्ताव, 9 मार्च को होगा निर्णय:
    • March 6, 2026

    संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत 9 मार्च से होने जा रही है, इस दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा दिए गए पद से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलीकॉप्टर में खराबी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग:
    ईरान के खिलाफ ट्रंप का बड़ा प्लान! अमेरिका बनाएगा 4 गुना ज्यादा हथियार:
    ईरान–इराक तनाव का असर, महराजगंज में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़:
    लोकसभा अध्यक्ष पर हटाने का प्रस्ताव, 9 मार्च को होगा निर्णय:
    नौतनवा में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान: