सिद्धार्थनगर जिले की SOG टीम व इटवा थाना पुलिस को संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ही थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध पटाखा भंडार का खुलासा किया है।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने बिना लाइसेंस के संचालित अवैध पटाखा भंडारों को पकड़ा, इस दौरान मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
इस पूरे मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने दी, उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीम को इस सफलता के लिए सराहना दी गई है।






