बॉलीवुड और टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया है, विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वे किडनी से जुड़ी जटिलताओं के कारण बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
उन्हें मुंबई के पी.डी. हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता के निधन की पुष्टि की है, सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा, फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही रखा गया है।





