विराट कोहली बने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले क्रिकेटर:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में विराट कोहली का दमदार प्रदर्शन एक नए विश्व रिकॉर्ड के रूप में सामने आया है। कोहली ने इस सीरीज में कुल 302 रन बनाए, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रहे, उन्होंने लगातार दो मैचों में शतक जड़ा और अंतिम वनडे में Half-Century लगाई, उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।

इसी के साथ विराट कोहली ने पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, कोहली अब मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले क्रिकेटर बन गए हैं, यह उनके करियर का 20वां मौका है जब उन्होंने यह अवॉर्ड जीता है।

विराट कोहली ने इस उपलब्धि के साथ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, सचिन ने अपने करियर में 19 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता था, इस सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी शामिल हैं।

  • Related Posts

    अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया की जीत पर MS Dhoni का खास संदेश:
    • March 9, 2026

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच बीते 8 मार्च को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला गया, फाइनल मुकाबले में भारत ने New Zealand टीम को एकतरफा हरा दिया और…

    Continue reading
    न्यूजीलैंड पर भारत की बड़ी जीत, संजू सैमसन बने फाइनल के हीरो:
    • March 9, 2026

    फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देते हुए टीम इंडिया ने तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। टीम को घरेलू सरजमीं पर यह बड़ी जीत दिलाने में विस्फोटक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका: