महराजगंज के वृद्धाश्रम में योग कार्यशाला का आयोजनः बुजुर्गों ने सीखे आसन, योग के महत्व पर दिया जोर

महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र स्थित ग्राम गनेशपुर के आधारशिला वृद्धाश्रम में एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस कार्यशाला में 70 बुजुर्ग पुरुष और महिलाओं ने भाग लिया।

राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक महेश कुमार ने ॐ उच्चारण और योग मंत्र से कार्यशाला का शुभारंभ किया, आगामी विश्व योग दिवस को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योग क्रियाएं कराई गई, इनमें शिथिलीकरण अभ्यास के तहत ग्रीवाचालन, स्कंध चालन और कटिचालन शामिल थे।

प्रशिक्षक ने बुजुर्गों को कई आसन सिखाए, खड़े होकर ताड़ासन, बैठकर दण्डासन, भद्रासन और वज्रासन का अभ्यास कराया गया, पेट के बल लेटकर मकरासन और पीठ के बल लेटकर उत्तान पादासन का अभ्यास किया गया, सत्र के अंत में अनुलोम-विलोम, शीतलीकरण और भ्रामरी प्राणायाम करवाया गया।

कार्यशाला में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के योग प्रशिक्षक हृदयेश कुमार यादव और फिजियोथैरेपिस्ट बलराम गौड़ ने भी वृद्धजनों को फिजियोथेरेपी की जानकारी दी,‌ आनन्द मसाले के निदेशक आशुतोष अग्रवाल ने वृद्धजनों को 22 किलो आम वितरित किए।

कार्यशाला के आयोजक प्रदीप कटियार और लेखाकार मनसा देवी ने प्रतिभागियों के लिए दरी, कूलर और पानी की व्यवस्था की, कार्यक्रम में भोजन प्रभारी सोनू पासवान, केयरटेकर अवनीश कुमार चौबे और पंकज वर्मा भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया की जीत पर MS Dhoni का खास संदेश:
    • March 9, 2026

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच बीते 8 मार्च को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला गया, फाइनल मुकाबले में भारत ने New Zealand टीम को एकतरफा हरा दिया और…

    Continue reading
    न्यूजीलैंड पर भारत की बड़ी जीत, संजू सैमसन बने फाइनल के हीरो:
    • March 9, 2026

    फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देते हुए टीम इंडिया ने तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। टीम को घरेलू सरजमीं पर यह बड़ी जीत दिलाने में विस्फोटक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका: