नौतनवा में सब्जी मंडी पड़ाव स्थित रामलीला मैदान में 70 वर्षों से चली आ रही परंपरा इस वर्ष भी जीवंत रहेगी, रामलीला कमेटी ने इस बार के मंचन कार्यक्रमों की रूपरेखा पूरी कर ली है।
कमेटी के अध्यक्ष लालमन जायसवाल के अनुसार, इस वर्ष का आयोजन 25 सितंबर से प्रारंभ होगा और कार्यक्रम का भव्य समापन 2 अक्टूबर को रावण दहन के साथ किया जाएगा, आयोजन की तैयारी में कमेटी ने आय-व्यय और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।
बैठक में कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें राजाराम जायसवाल, समाजसेवी सुधाकर जायसवाल, राधेश्याम सिंह, रामरुप जायसवाल के अलावा संतोष जायसवाल, कमलेश अग्रवाल, विनोद पटवा, विकास जैन और ओमप्रकाश जायसवाल भी शामिल थे।







