यूपी में शिक्षकों का अंतर जनपदीय तबादला

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने पारस्परिक अंतर जनपदीय स्थानांतरण योजना के तहत महत्वपूर्ण कदम उठाया है,‌ महराजगंज जनपद के 102 शिक्षकों को मूल जनपद में तैनाती मिली है। इनकी जगह अन्य जिलों से शिक्षक आएंगे।

योजना में कुल 608 शिक्षकों ने आवेदन किया था, इनमें से 601 आवेदन मान्य पाए गए, योजना के नियमानुसार स्थानांतरण के लिए दो जिलों के शिक्षकों की जोड़ी बनना आवश्यक है, इस प्रक्रिया में 102 जोड़े बन पाए, शेष 499 शिक्षकों का तबादला नहीं हो सका।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडे ने बताया कि स्थानांतरित शिक्षकों को 5 जून 2025 को कार्यमुक्त किया जाएगा, इसी दिन दूसरे जनपदों से आने वाले शिक्षक नए विद्यालयों में योगदान करेंगे।

यह स्थानांतरण उन शिक्षकों के लिए राहत लेकर आया है जो लंबे समय से अपने परिवार से दूर काम कर रहे थे, अब वे अपने घर के नजदीक सेवाएं दे सकेंगे।

  • Related Posts

    SIR प्रक्रिया में तेजी, महराजगंज में किसी भी पात्र मतदाता को न छोड़ने की पहल:
    • January 31, 2026

    महराजगंज जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई लगातार जारी है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके…

    Continue reading
    ट्रेन लेट होने से छात्रा की परीक्षा छूटने पर रेलवे पर 9.10 लाख रुपये का जुर्माना:
    • January 27, 2026

    बस्ती (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय रेलवे को बड़ी राहत देने वाले एक फैसले में 9 लाख 10 हजार रुपये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज़रूरत पड़ी तो CM को भी रोकेंगे, BJP विधायक का बयान वायरल:
    Responsible Nations Index 2026- भारत ने चीन, रूस और अमेरिका को छोड़ा पीछे:
    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क: