यूपी में शिक्षकों का अंतर जनपदीय तबादला

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने पारस्परिक अंतर जनपदीय स्थानांतरण योजना के तहत महत्वपूर्ण कदम उठाया है,‌ महराजगंज जनपद के 102 शिक्षकों को मूल जनपद में तैनाती मिली है। इनकी जगह अन्य जिलों से शिक्षक आएंगे।

योजना में कुल 608 शिक्षकों ने आवेदन किया था, इनमें से 601 आवेदन मान्य पाए गए, योजना के नियमानुसार स्थानांतरण के लिए दो जिलों के शिक्षकों की जोड़ी बनना आवश्यक है, इस प्रक्रिया में 102 जोड़े बन पाए, शेष 499 शिक्षकों का तबादला नहीं हो सका।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडे ने बताया कि स्थानांतरित शिक्षकों को 5 जून 2025 को कार्यमुक्त किया जाएगा, इसी दिन दूसरे जनपदों से आने वाले शिक्षक नए विद्यालयों में योगदान करेंगे।

यह स्थानांतरण उन शिक्षकों के लिए राहत लेकर आया है जो लंबे समय से अपने परिवार से दूर काम कर रहे थे, अब वे अपने घर के नजदीक सेवाएं दे सकेंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा, शोहरतगढ़ में 102 जोड़ों का विवाह संपन्न:
    • November 17, 2026

    सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 102 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…

    Continue reading
    यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 7.38 करोड़ पुरुष और 6.20 करोड़ महिला मतदाता शामिल:
    • November 17, 2026

    उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने एसएसआर के तहत नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। इसके मुताबिक, प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 13.39 करोड़ से बढ़कर अब 13,58,68,905…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *