क्या यूक्रेन के हमले का इन घातक हथियारों से जवाब देगा रूस ?

Russia Ukraine war : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी तक खत्म नहीं हुआ है, यूक्रेन ने हाल ही में रूस के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, उसने रूस के पांच एयरबेस तबाह करने का दावा किया है, रूस अब यूक्रेन के ड्रोन अटैक का करारा जवाब दे सकता है, उसके पास कई ऐसे घातक हथियार हैं, जिनका अभी तक इस्तेमाल नहीं हुआ है,‌ रूस चाहे तो पलभर में यूक्रेन के बड़े हिस्से को धमाकों की ज़द में ले सकता है, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया है ।

रूस के पास कई सुपर हथियार हैं, जिनमें अवनगार्ड, पोसाइडन, सरमत और बुरेवेस्तनिक शामिल हैं, ये ऐसी मिसाइलें हैं जो टारेगट को बिना किसी गलती के पलक झपकते ही भेदने की क्षमता रखती हैं, रूस ने अभी तक यूक्रेन के खिलाफ इनका इस्तेमाल नहीं किया, इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुआ है, हालांकि यह जरूर है कि उसने किंझल का इस्तेमाल किया है ।

रूस की सबसे घातक मिसाइलें :-
Kh-47M2 किंझल यह रूस के सबसे खतरनाक हथियारों में से एक है, किंझल हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल है जो कि फाइटर एयरक्राफ्ट से लॉन्च होती है, इसकी रेंज 2000 किलोमीटर है, वहीं स्पीड 12348 किलोमीटर प्रति घंटे की है ।

RS-28 सरमत – यह एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज 18000 किलोमीटर है, यह 10 से 15 परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता रखती है ।

एवनगार्ड हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल – यह रूस की सबसे घातक मिसाइलों में से एक मानी जाती है, इसकी स्पीड मैक 27 यानी कि करीब 32200 किलोमीटर प्रति घंटे की है, सबसे खास बात यह है कि ये रडार से बचने में माहिर है ।

रूस क्यों यूक्रेन के खिलाफ घातक मिसाइलों का नहीं कर सका है इस्तेमाल :-
ICANW की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के पास 5449 परमाणु हथियार हैं, लेकिन वह अभी तक यूक्रेन के खिलाफ किसी बड़े हथियार का इस्तेमाल नहीं कर सका है, इसके कई कारण हैं, अगर रूस ने यूक्रेन के खिलाफ घातक मिसाइलों का इस्तेमाल किया तो उस पर वैश्विक दबाव बढ़ सकता है, अमेरिका भी उसके खिलाफ खड़ा हो सकता है ।

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म:
    राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर UP विधानसभा में बवाल, सीएम योगी के सामने लहराई गई फोटो:
    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत: