फर्जी अंकपत्र से नौकरी पाने का आरोप

महराजगंज के कंपोजिट विद्यालय पिपरा खांदर में कार्यरत एक शिक्षक पर फर्जी अंकपत्र से नौकरी पाने का आरोप लगा है। जहू पिपरा के निवासी खुशबुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन 2016 से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।

पनियरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार त्रिवेदी ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है, उन्होंने आरोप लगाया है कि खुशबुद्दीन ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल की है।

जानकारी के अनुसार, खुशबुद्दीन कई वर्षों तक सऊदी अरब में रहे और वहीं से शिक्षा प्राप्त की, त्रिवेदी का कहना है कि उनके पासपोर्ट और डिग्री की जांच से सच्चाई सामने आ सकती है, द्रिवेदी ने बताया कि पहले भी जिले में कई शिक्षकों के खिलाफ फर्जी अंकपत्र के मामले में कार्रवाई हुई है, उन्होंने मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब:
    • November 12, 2026

    महराजगंज, बृजमनगंज। बृजमनगंज में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में…

    Continue reading
    यूपी को मिलेगा नया आर्थिक केंद्र, 7 प्लांटों के विकास पर 5 हजार करोड़ खर्च करने की तैयारी:
    • November 11, 2026

    उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास और औद्योगिक विस्तार को नई गति देने के लिए योगी सरकार ने बड़ा विकास खाका तैयार किया है। करीब 5,000 करोड़ रुपये के निवेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *