“भारत ने दो बार बिना उकसावे के हमला किया” -पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर

पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर का भारत पर आरोप: कहा- “भारत ने दो बार बिना उकसावे के हमला किया”

कराची, पाकिस्तान | 29 जून 2025 :
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा कि भारत ने हाल के वर्षों में पाकिस्तान पर बिना किसी उकसावे के दो बार हमला किया है, शनिवार को कराची में पाकिस्तान नौसेना अकादमी में एक समारोह को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान ने हर बार संयम और परिपक्वता का प्रदर्शन किया है।

मुनीर ने कहा :
पाकिस्तान एक शांति बनाए रखने वाला जिम्मेदार देश है, भारत जानबूझकर तनाव पैदा कर रहा है, आतंकवाद पर हमारी पकड़ मजबूत हो रही थी, लेकिन भारत के ऐसे कदमों से क्षेत्रीय स्थिरता खतरे में पड़ रही है।

कश्मीर को बताया “गले की नस” :
जनरल मुनीर ने कश्मीर मुद्दे पर भी सख्त बयान दिए, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, कश्मीर समस्या का समाधान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की इच्छा के अनुसार चाहता है।

17 अप्रैल को एक कार्यक्रम में मुनीर ने कहा था:
कश्मीर पाकिस्तान की गले की नस है, यह था, है और रहेगा। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे।”

भारत की जवाबी कार्रवाई: ऑपरेशन सिंदूर :-
मुनीर की टिप्पणी के कुछ दिन बाद ही 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 भारतीय पर्यटक मारे गए, इन हमलों के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों का हाथ बताया गया।

इसके जवाब में, भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया, इसमें भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की रिपोर्ट सामने आई।

इसके बाद 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी।

  • Related Posts

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    • June 25, 2026

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को जारी की गई सूची में कुल 64 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी…

    Continue reading
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा: