नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:

नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा रहे, जबकि मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया रहे।

कार्यक्रम के दौरान रसोईयों के बढ़े हुए मानदेय एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सीधे प्रसारण को सुना। कार्यक्रम के आयोजक बीईओ सुदामा ने विधायक ऋषि त्रिपाठी एवं ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया का माल्यार्पण, मोमेंटो एवं शाल भेंट कर जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया।

वहीं पीएम श्री विद्यालय बरवांकला के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया।विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यक्रम में शिक्षक संघ, शिक्षामित्र संघ, अनुदेशक संघ, रसोईया संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कमलानन शुक्ल ने किया।

इस दौरान एसडीएम कुणाल, तहसीलदार कर्णसिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश गुप्ता, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अतुल कुमार पटेल, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार गौतम, शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, रसोईया संघ ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुघ्न गुप्ता, यशोदानन्द भारती, मनौवर अली अंसारी, चन्द्रभान प्रसाद, अरुण पासवान, गोविन्द साहनी, विनय सिंह, कौशल कुमार कसौधन, संदीप वर्मा, अभिनव कुमार पटेल, अनिल कुमार सिंह, बलवन्त सिंह, विष्णू प्रसाद, पूर्णवासी गोंड, विजय प्रकाश, रविकांत, अजातशत्रु, आकाश वर्मा, उमेश, नरिन्द्र, सुमन गुप्ता, राधाधवल, सोनी, विभा शुक्ला, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, मनोज यादव, गिरिश चौधरी, मनोज कुमार, दिलीप कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक एवं रसोईया मौजूद रहे।

  • Related Posts

    UP में राज्यसभा चुनाव को लेकर BJP ने खोले पत्ते, 8 उम्मीदवारों की सूची जारी:
    • October 5, 2026

    उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने राज्यसभा की 10 सीटों के…

    Continue reading
    योगी आदित्यनाथ ने 4.60 लाख से अधिक छात्रों को दी छात्रवृत्ति की सौगात, खातों में पहुंचे ₹148 करोड़:
    • October 3, 2026

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी छात्र को धनराशि के अभाव में अपनी स्कूली शिक्षा से वंचित न होना पड़े। हर छात्र को शिक्षा प्राप्त करने और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *