ईमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया गया मुहर्रम का पर्व ताजियों का जुलूस, अखाड़ों के करतब, क्षेत्र रहा गमगीन माहौल में सराबोर

ईमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया गया मुहर्रम का पर्व ताजियों का जुलूस, अखाड़ों के करतब, क्षेत्र रहा गमगीन माहौल में सराबोर :

बृजमनगंज, महराजगंज

रविवार को बृजमनगंज क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया, बृजमनगंज नगर पंचायत सहित कलवारगढ़, मनसफगढ़, आमाकोट आदि स्थानों से ताजियों को नगर के मुख्य चौराहे पर एकत्र किया गया, इसके बाद पूरे कस्बे में ताजियों का जुलूस निकाला गया, जुलूस के दौरान “या हसन, या हुसैन” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

मातमी जुलूस में अखाड़ों के कलाकारों ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक शस्त्रों से अद्भुत करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया, जुलूस लेदवा चौराहे से होते हुए डोमिनगढ़ स्थित कर्बला पहुंचा, जहां ताजियों को विधिपूर्वक सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मुस्लिम समुदाय इस दिन को गम और शोक के रूप में मनाता है, यह दिन ईमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में दी गई शहादत की याद में समर्पित होता है, मस्जिदों और घरों में इबादत कर अल्लाह से दुआ की जाती है, क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ताजियादार कर्बला पहुंचकर ताजियों को मिट्टी में दफन करते हैं।

इस पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारी की थी, उपजिलाधिकारी विजय कुमार यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा, बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह और उपनिरीक्षक अमित कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस बल बीते एक सप्ताह से मुस्तैद रहा।

इस अवसर पर अब्दुल सलाम, शमीम कुरैशी, दिलीप चौधरी, सलीम अहमद, अफजल अंसारी, बदरे आलम, सुहेल राइन, नासिर कुरैशी, कल्लू कुरैशी, इकबाल, असलम, सगीर, साजिद अली, राजू, साबिर अली, सफीक, समशेर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: