अब सिगरेट-तंबाकू जैसी चेतावनी के साथ बिकेंगे समोसे-जलेबी, सतर्क रहें नाश्ते के शौकीन :

अब सिगरेट-तंबाकू जैसी चेतावनी के साथ बिकेंगे समोसे-जलेबी, सतर्क रहें नाश्ते के शौकीन :

“ध्यान दें – यह स्वाद आपकी सेहत बिगाड़ सकता है!”
जैसी चेतावनियाँ अब सिर्फ सिगरेट के पैकेट तक सीमित नहीं रहेंगी, महाराष्ट्र के नागपुर में एक नई पहल के तहत समोसे, जलेबी और चाय-बिस्कुट जैसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड आइटम्स पर भी स्वास्थ्य चेतावनियाँ देने की तैयारी हो रही है।

TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ऑयली और मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मंत्रालय ने AIIMS नागपुर समेत देश के सभी केंद्रीय संस्थानों को आदेश दिया है कि वे कैफेटेरिया, कैंटीन और सार्वजनिक स्थानों पर “ऑयल और शुगर वार्निंग बोर्ड” लगाएं।

इन बोर्ड्स पर यह स्पष्ट रूप से लिखा होगा कि रोज़मर्रा के इन स्नैक्स में कितनी मात्रा में फैट, शुगर और कैलोरी छिपी होती है, जो कि मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

AIIMS नागपुर के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उन्हें इस संबंध में सर्कुलर प्राप्त हो चुका है और वे जल्द ही कैफेटेरिया समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता बोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

सरकार का यह कदम फूड हैबिट्स सुधारने और लोगों को उनके भोजन के प्रभाव को समझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  • Related Posts

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    • June 25, 2026

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को जारी की गई सूची में कुल 64 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी…

    Continue reading
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा: