मारपीट कर तोड़ा चश्मा, जेब से रुपये छीनने और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, एफआईआर की मांग :

मारपीट कर तोड़ा चश्मा, जेब से रुपये छीनने और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, एफआईआर की मांग :

नौतनवां (महराजगंज) : कस्बे के मौलाना आजाद नगर निवासी सतीश कुमार ने नौतनवां थाना प्रभारी को तहरीर देकर कुछ युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की गई, चश्मा तोड़ा गया, जेब से रुपये निकाल लिए गए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी दी गई।

सतीश कुमार के अनुसार, वह दलित समुदाय से आते हैं और रविवार सुबह लगभग 10 बजे अपने दूसरे घर, मधुबन नगर में मौजूद थे, तभी एक नेपाली नंबर की ग्लैमर बाइक पर सवार युवक तेज रफ्तार में, बिना हेलमेट और मोबाइल पर बात करते हुए वहां पहुंचा, बाइक एक बच्ची से टकराने से बाल-बाल बची, जिससे वह डरकर भाग गई।

सतीश ने बताया कि जब उन्होंने युवक को सावधानी बरतने की सलाह दी, तो उसने उल्टा गाली-गलौज शुरू कर दी और फोन कर करीब 12-13 अन्य युवकों को मौके पर बुला लिया, आरोप है कि सभी ने मिलकर उन्हें घेर लिया, मारपीट की, अपशब्द कहे और उनके दरवाजे पर चढ़कर हमला किया, इस दौरान उनका चश्मा टूट गया और जेब से नकदी भी निकाल ली गई।

सतीश ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जूता निकालकर जातिसूचक टिप्पणियां कीं और धमकी दी कि “तुम चमार जाति के हो, औकात में रहो,” साथ ही जान से मारने और पुलिस कार्रवाई की धमकी भी दी।

इस मामले में थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading
    महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड केयर लीव पर दिया अहम आदेश:
    • June 11, 2026

    Delhi High Court: कामकाजी महिलाओं के अधिकारों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि अब प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी, रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर रहेगा फोकस:
    अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव का असर, सोना-चांदी के भाव लुढ़के:
    महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड केयर लीव पर दिया अहम आदेश:
    रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान, भारतीय क्रिकेट में योगदान का बड़ा सम्मान: