महराजगंज : DM ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की, सड़क अनुरक्षण में डी ग्रेड और सूर्यघर योजना की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी :

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की, सड़क अनुरक्षण में डी ग्रेड और सूर्यघर योजना की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी :

महराजगंज – जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

सड़क अनुरक्षण कार्य में जनपद को ‘डी ग्रेड’ मिलने पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए, वहीं, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की धीमी प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित वरिष्ठ सहायक से स्पष्टीकरण तलब किया।

जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे सभी ब्लॉक विकास अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लक्ष्य प्राप्ति की गति तेज करें।

“जल जीवन मिशन” और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के प्रदर्शन में आई गिरावट पर भी चिंता जताते हुए उसे शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए गए, फैमिली आईडी निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने की बात कही गई, विशेषकर उन परिवारों के लिए जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं के वास्तविक धरातल पर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें, केवल कागजी प्रगति से कार्य नहीं चलेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेन्द्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: