चारागाह की जमीन पर बनी मजार हटाई गई – फागू बाबा स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात, आवाजाही पर रोक :

चारागाह की जमीन पर बनी मजार हटाई गई – फागू बाबा स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात, आवाजाही पर रोक :

सिद्धार्थनगर :
इटवा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में चारागाह की जमीन पर बनी फागू बाबा की मजार को मंगलवार सुबह प्रशासन ने हटा दिया, यह कार्रवाई सरकारी अभिलेखों में दर्ज भूमि के पशुचर (चारागाह) के रूप में चिह्नित होने के बाद की गई।

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर डुमरियागंज तहसील प्रशासन ने मजार की पैमाइश कराई, जांच में स्पष्ट हुआ कि मजार चारागाह भूमि पर बनी है, इसके बाद एडीएम गौरव श्रीवास्तव और एएसपी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में सुबह 4 बजे मजार हटाने की कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर प्रशासन ने 25 जून को मजार पर लगने वाले साप्ताहिक मेले पर भी रोक लगा दी थी, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बीएनएस की धारा 163 लागू की गई थी।

भारी सुरक्षा बल

मंगलवार को मजार हटाए जाने के बाद भी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी की दो कंपनियां और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर तैनात रही। इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रही, फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में बताई जा रही है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: