लखनऊ – बच्ची की हत्या कर पति को फंसाने की साजिश, मां और प्रेमी गिरफ्तार :

लखनऊ – बच्ची की हत्या कर पति को फंसाने की साजिश, मां और प्रेमी गिरफ्तार :

लखनऊ – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने पांच वर्षीय बच्ची की हत्या कर मामले में अपने पति को फंसाने की साजिश रची, पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने यह अपराध अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर अंजाम दिया।

घटना लखनऊ के लालबाग इलाके के खंदारी बाजार स्थित एक अपार्टमेंट में हुई, पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला रोशनी और उसका साथी उदित, जो महिला के पति शाहरुख का पुराना मित्र था, नशे की लत के शिकार थे, दोनों अप्रैल से इस षड्यंत्र की योजना बना रहे थे।

मासूम की हत्या के पीछे चौंकाने वाला कारण :
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बच्ची ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उन्होंने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया, मासूम को पहले शारीरिक रूप से दबाया गया, फिर गला घोंटकर हत्या की गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि बच्ची की मृत्यु 36 घंटे पहले हो चुकी थी।

हत्या के पश्चात दोनों आरोपी कुछ समय तक शव के पास ही मौजूद रहे, जहां उन्होंने भोजन किया और नशा किया, अगले दिन महिला ने पुलिस को कॉल कर पति शाहरुख पर हत्या का झूठा आरोप लगाया।

पुलिस जांच से खुली साजिश की परतें :
पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की तो कई सबूत सामने आए जो शाहरुख की बेगुनाही की ओर इशारा करते थे, कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि शाहरुख घटना के समय वहां मौजूद नहीं था, साथ ही, वह चिकित्सकीय कारणों से चलने-फिरने में असमर्थ है, जिससे यह साबित हुआ कि वह घटनास्थल तक पहुंच ही नहीं सकता था।

शव को ठिकाने लगाने की भी योजना :
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इंदिरा डैम जाकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे, हत्या के बाद दोनों आरोपी शहर के अलग-अलग स्थानों पर रुके और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।

शोक की लहर और पारिवारिक दर्द :
स्थानीय निवासी और अपार्टमेंट के पड़ोसियों ने बच्ची के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया, एक पड़ोसी ने कहा, “वो दो दिन पहले ही मुस्कराते हुए नमस्ते कर गई थी, अब उसकी मासूम आवाज कानों में गूंजती है।”

बच्ची के पिता शाहरुख ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मेरी बच्ची सिर्फ मुझसे प्यार करती थी, वह हमेशा मेरे साथ रहना चाहती थी, लेकिन मेरी पत्नी ने उसे मुझसे दूर कर दिया।”

पुलिस ने बताया: पति और बच्ची को हटाकर साथ रहना चाहते थे –
डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी महिला और उसका साथी पति को फंसाकर जेल भेजना और बच्ची को रास्ते से हटाना चाहते थे, ताकि वे एक साथ रह सकें, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    फरेंदा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, महिला शिकायतकर्ताओं को मिली प्राथमिकता:
    • October 17, 2026

    महराजगंज। जनपद महराजगंज की तहसील फरेंदा में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी ने की। इस दौरान विभिन्न प्रकरणों और शिकायतों…

    Continue reading
    बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मौलिक अधिकार पर दिया जोर:
    • October 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेट तक पहुंच को मौलिक अधिकार बताते हुए कहा है कि बच्चों को इससे पूरी तरह दूर रखना उचित नहीं होगा। अदालत ने बच्चों को इंटरनेट के…

    Continue reading

    One thought on “लखनऊ – बच्ची की हत्या कर पति को फंसाने की साजिश, मां और प्रेमी गिरफ्तार :”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *