दुर्भाग्यपूर्ण : लखीमपुर खीरी में एक बोरी खाद के लिए किसान और उसकी मां पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां बरसाईं :

लखीमपुर में एक बोरे खाद को लेकर मां-बेटे की पिटाई, अखिलेश बोले – शर्मनाक, भाजपा बताए कहां है ‘अमृतकाल’ :

लखीमपुर खीरी में एक बोरी खाद के लिए किसान और उसकी मां पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां बरसाईं, घटना बुधवार की है, जब खाद वितरण में अव्यवस्था को लेकर किसान सड़क पर विरोध कर रहे थे, तभी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान एक युवक को लाठी से पीटना शुरू कर दिया, बेटे को बचाने आई मां को भी नहीं बख्शा गया, इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

पीड़ित किसान राजकिशोर ने बताया, “तीन दिन से खाद के लिए लाइन में लग रहे हैं, बुधवार को जब पहुंचे तो पुलिस ने बिना कुछ पूछे लाठी चलाना शुरू कर दिया, मेरी मां और पत्नी को भी चोटें आईं, खाद तो नहीं मिली, लेकिन लाठियां जरूर मिलीं।

वहीं, इसी दिन कुछ घंटे पहले जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दावा किया था कि “अब खाद की कोई कमी नहीं है, लेकिन उनके बयान के महज चार घंटे बाद ही ये घटना सामने आ गई, जिससे सरकार के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा है कि “प्रदर्शन कर रहे लोगों को केवल हटाया गया, कोई लाठीचार्ज नहीं हुआ।” हालांकि वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी को युवक पर लगातार डंडे बरसाते साफ देखा जा सकता है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा –
“खाद मांगने पर अपमान.. भाजपाई क्या आइना नहीं देखते? शर्मनाक, घोर निंदनीय…अति दुर्भाग्यपूर्ण”

इस घटना ने खाद वितरण व्यवस्था और किसानों के साथ हो रहे बर्ताव पर एक बार फिर सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

  • Related Posts

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    • June 25, 2026

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को जारी की गई सूची में कुल 64 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी…

    Continue reading
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा: