बृजमनगंज : महुलानी के प्राथमिक विद्यालय में बड़ी चोरी, छह ताले तोड़कर एम्प्लीफायर, सिलेंडर और बर्तन ले गए चोर :

बृजमनगंज : महुलानी के प्राथमिक विद्यालय में बड़ी चोरी, छह ताले तोड़कर एम्प्लीफायर, सिलेंडर और बर्तन ले गए चोर :

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा महुलानी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने बीती रात बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया, चोरों ने विद्यालय के मुख्य भवन, प्रधानाध्यापक कक्ष और रसोईघर के कुल छह ताले तोड़कर कई सामान चुरा लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि कुमार वर्मा जब 17 जुलाई 2025 को सुबह लगभग 7:30 बजे विद्यालय पहुंचे, तो मुख्य गेट बंद था, ताला खोलकर अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि विद्यालय के मुख्य भवन के तीन ताले, प्रधानाध्यापक कक्ष और रसोईघर के ताले टूटे हुए थे, जांच करने पर पता चला कि चोर एक बंडल थाली (लगभग 90 पीस), एम्प्लीफायर, माइक और तार सहित एक गैस सिलेंडर उठा ले गए हैं।

घटना की जानकारी तुरंत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश शर्मा को दी गई और फिर बृजमनगंज थाने में लिखित तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया।

प्रधान प्रतिनिधि महेश शर्मा ने बताया कि महुलानी विद्यालय में यह चौथी चोरी की घटना है, इससे पहले भी तीन बार चोरियों की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनकी शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, उन्होंने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं और अब विद्यालय को लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है।

इस संबंध में बृजमनगंज थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि विद्यालय में हुई चोरी की तहरीर प्राप्त हो गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है और शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व की चोरियों की जानकारी उनके पास नहीं थी, अब से ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाएगा।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है और बृजमनगंज पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    • September 13, 2026

    सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: