महराजगंज: बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 315 कनेक्शन काटे गए, दो पर FIR दर्ज :

महराजगंज: बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 315 कनेक्शन काटे गए, दो पर FIR दर्ज :

महराजगंज, 1 अगस्त — विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम ने गुरुवार को बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जिले भर में संयुक्त अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता ई. देवेन्द्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह छापेमारी चौमुखा, घुघुली, भिटौली, परतावल, हरपुर अंध्या, चौक, बैकुंठपुर और चेहरी सहित कई क्षेत्रों में की गई।

अभियान के दौरान 315 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काटे गए, वहीं चौमुखा क्षेत्र में दो लोग मीटर बायपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए, जिन पर विद्युत चोरी अधिनियम के अंतर्गत FIR दर्ज कराई गई है।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर ₹50,000 से अधिक का बकाया है, उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने बकाया भुगतान के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी है। तय समयसीमा के भीतर भुगतान न होने पर राजस्व वसूली की प्रक्रिया तहसील स्तर से आरसी जारी कर शुरू की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिजली राजस्व वसूली और चोरी रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय पर अपना बिजली बिल जमा करें, ताकि किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?