ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने हालातों की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया है। भारतीय नागरिकों की मदद के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

उधर, जंग के चलते बने तनावपूर्ण हालातों के बीच मिडिल ईस्ट के देशों से भारतीयों की वतन वापसी लगातार जारी है। मंगलवार देर रात जेद्दा और दुबई से कई भारतीय दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। भारत लौटने के बाद लोगों ने राहत की सांस लेते हुए कहा अपने देश वापस आकर सुकून मिला।

इस बीच ईरान ने युद्ध के कारण दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्ग होर्मुज रूट को बंद कर दिया है। इसके चलते भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में फंसे हुए हैं।

युद्ध के असर से पश्चिम एशिया के 8 देशों ने अपना एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर दिया है। 28 फरवरी को जंग शुरू होने के बाद से अब तक भारतीय एयरलाइंस की 1,117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं, जिससे हजारों यात्री अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर फंसे हुए हैं।

वहीं, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के कुछ ही घंटों के भीतर पाकिस्तान में हालात बेकाबू हो गए। हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। कराची में US कॉन्सुलेट की ओर बढ़ने की कोशिश की गई, जबकि इस्लामाबाद के डिप्लोमैटिक इलाके के बाहर पुलिस से हिंसक झड़प हुई। सिक्योरिटी फोर्स के साथ टकराव में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और 120 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: