17 साल बाद मां से गले मिली बेटी, बेटा बोला – “कभी सोचा नहीं था ये दिन देखूंगा” :

भरतपुर के ‘अपना घर’ आश्रम में गुरुवार का दिन भावनाओं से भर गया। 17 साल पहले बिछड़ी मां जैसे ही अपनी बेटी से मिलीं, दोनों एक-दूसरे से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगीं। पास खड़ा बेटा नम आंखों से यह दृश्य देखता रहा।

मैं 6 साल का था जब मां घर से गईं :
बेटे रोहित झा की आवाज़ भर्रा जाती है – “मां के जाने के वक्त मैं सिर्फ 6 साल का था, बहन सीतु 5 साल की और सबसे छोटी शिवानी 3 साल की थी। पिता अखिलेश झा झांसी में ड्राइवर का काम करते थे। हमने पुलिस में FIR भी करवाई, लेकिन सालों तलाश के बाद भी कोई खबर नहीं मिली।

दोस्तों की बातों में, और लोगों के शक में, मां की तलाश का हौसला भी धीरे-धीरे टूटने लगा, “कई बार सोचा ढूंढ लाऊं, लेकिन लोग कहते – पता नहीं, वो जिंदा भी हैं या नहीं।”

3 अगस्त को आया वो कॉल जिसने सब बदल दिया :
ठीक 17 साल बाद, 3 अगस्त को एक फोन आया – “आपकी मां भरतपुर के अपना घर आश्रम में हैं, मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, आकर पहचान कर लें।”
रोहित, बहन सीतु और जीजा विकास तुरंत भरतपुर पहुंचे, जैसे ही मां को देखा, सीतु दौड़कर उनसे लिपट गई, दोनों की आंखों से बरसों का दर्द आंसुओं में बहने लगा। रोहित भी खुद को रोक न सका।

मां रजनी (ऑरेंज साड़ी में) से 17 साल बाद मिलकर बेटी सीतू (लाल साड़ी में) भावुक हो गई

बचपन की तस्वीर ने कराई पहचान :
रोहित बचपन की एक तस्वीर साथ लाया था – तीनों भाई-बहन एक साथ। तस्वीर देखते ही सीतु बोली – “देखो मां, ये मैं हूं, ये भाई रोहित है और ये सबसे छोटी शिवानी, मां की आंखों में पहचान की चमक लौट आई।

आश्रम से घर तक की कहानी :
अपना घर आश्रम के सचिव बसंत लाल गुप्ता ने बताया – रानी झा को 16 जून 2018 को यहां लाया गया था। इससे पहले वह बीकानेर नारी निकेतन में थीं, जहां उन्हें 2012 में लाया गया था। इलाज और देखभाल से धीरे-धीरे वो ठीक होने लगीं।
3 अगस्त को आश्रम ने रानी के परिजनों से संपर्क किया। वीडियो कॉल पर मां-बेटे की मुलाकात कराई गई, जिसके बाद परिजन तुरंत भरतपुर पहुंचे और मां को घर ले गए।

तस्वीर बेटे रोहित झा की है, मां और बहन को लिपट कर रोते देख वह भी अपने आंसू नहीं रोक सका

17 साल की जुदाई के बाद यह मिलन सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि इंसानी रिश्तों की गहराई और उम्मीद की ताकत का जीता-जागता उदाहरण बन गया।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: