रक्षाबंधन पर यात्रियों की बाढ़, बसों-ट्रेनों में खड़े होकर सफर करने को मजबूर लोग, मुफ्त यात्रा योजना से बढ़ी भीड़ :

महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व पर बाहर से आने वाले यात्रियों की संख्या में जबरदस्त इज़ाफा देखने को मिला। स्थिति यह रही कि ट्रेनों और बसों में लोगों को खड़े होकर लंबा सफर तय करना पड़ा। खासतौर पर मुफ्त यात्रा योजना लागू होने से रोडवेज बसों में खचाखच भीड़ रही। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे महानगरों से लौटने वाले यात्रियों को ट्रेन के जनरल और यहां तक कि आरक्षित डिब्बों में भी खड़े रहकर यात्रा करनी पड़ी। दोपहर 12 बजे गोरखपुर से आई रोडवेज बस में तो अधिकांश यात्री पूरे रास्ते खड़े ही रहे।

बस स्टेशन पर सीटों के लिए होड़ :
बस स्टेशन पर जैसे ही गाड़ी पहुंची, सीट पाने की होड़ मच गई। कई यात्रियों ने खिड़की से बैग और रूमाल रखकर सीट सुरक्षित करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के आगे यह प्रयास बेअसर रहा। जिसे जहां जगह मिली, वह वहीं बैठ गया। इस दौरान कुछ यात्रियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई।

निचलौल जा रही यात्री संजना ने कहा, “मुफ्त यात्रा योजना अच्छी है, लेकिन बसों की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए। इतनी भीड़ में बैठने की जगह नहीं मिलती।” वहीं, यात्री गोवर्धन प्रसाद ने भी भीड़ के कारण बैठने की समस्या पर नाराजगी जताई। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी रूटों पर बसें संचालित हैं और व्यवस्था सुधारने का प्रयास लगातार जारी है।

रेलवे स्टेशन पर भी अफरातफरी :
सिसवा रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। टिकट काउंटर पर मारामारी और ट्रेन के डिब्बों में अत्यधिक भीड़ से लोग परेशान हो गए। जनरल और आरक्षित डिब्बों में हालात बेहद खराब थे। स्टेशन अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि पर्व के अवसर पर गाड़ियों में आम दिनों की तुलना में कई गुना भीड़ बढ़ जाती है, जिससे असुविधा होती है। रेलवे विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी कोशिश कर रहा है।

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: