सावधान! महराजगंज में आंखों का वायरल बढ़ा, नजर छिनने का खतरा:

महराजगंज में इन दिनों वायरल कंजक्टिवाइटिस या एपिडेमिक केराटोकंजक्टिवाइटिस (ईकेसी) तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। एडिनोवायरस से फैलने वाला यह संक्रमण आंख की सफेद परत के साथ-साथ कॉर्निया को भी प्रभावित करता है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि समय पर पहचान और इलाज न मिले, तो यह कॉर्नियल अल्सर में बदल सकता है, जिससे स्थायी दृष्टि हानि का खतरा बढ़ जाता है।

लक्षण जिनसे सतर्क रहें :
तेज चुभन, दर्द, जलन, आंखों की लालिमा, पानी या म्यूकस जैसा डिस्चार्ज, पलकों की सूजन और धुंधला दिखना—ये इसके प्रमुख संकेत हैं। रोशनी से चुभन और कान के आगे लसीका ग्रंथि में सूजन भी इसकी पहचान हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखते ही बिना देरी किए नेत्र चिकित्सक से जांच कराएं।

बचाव ही सबसे बड़ा उपाय :
* आंखों को हाथ से न छुएं और न रगड़ें।
* बार-बार साबुन से हाथ धोएं।
* तौलिया, रूमाल, तकिया, आई-मेकअप जैसी निजी वस्तुएं साझा न करें।
* निजी वस्तुएं हमेशा साफ रखें और धूप से बचने के लिए सनग्लास पहनें।
* संक्रमण के दौरान स्कूल या ऑफिस जाने से बचें।

बिना परामर्श दवा न लें :
सृजन आई हॉस्पिटल के नेत्र सर्जन डॉ. बी.एन. वर्मा ने बताया कि कंजक्टिवाइटिस के लक्षण दिखते ही तुरंत जांच कराएं। डॉक्टर की सलाह के बिना आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल आंखों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित नर्स की मौत:
    • February 13, 2026

    पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित 25 वर्षीय महिला नर्स की गुरुवार को मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस घटना की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग के…

    Continue reading
    लखनऊ से आए 32 डॉक्टरों ने सिद्धार्थनगर के 14 गांवों में किया निःशुल्क उपचार:
    • February 9, 2026

    सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) जनपद सिद्धार्थनगर में श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के अंतर्गत नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गेनाइजेशन अवध एवं गोरक्ष प्रांत तथा श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका:
    20 मार्च क्यों है खास? जानिए इस दिन मनाए जाने वाले प्रमुख अंतरराष्ट्रीय दिवस: