श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा-वृंदावन में भक्तों का सैलाब, बांके बिहारी मंदिर पर लंबी लाइनें :

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा-वृंदावन में भक्तों का सैलाब, बांके बिहारी मंदिर पर लंबी लाइनें :

मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्यता देखने लायक है। करीब 10 लाख श्रद्धालु वृंदावन में उमड़े हैं, बांके बिहारी मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं, हर तरफ कान्हा की जयकार गूँज रही है। कहीं लोग सिर पर सूप में कान्हा को लेकर जाते दिख रहे हैं, तो कहीं ढोल-मंजीरे की थाप पर नाचते-गाते।

मथुरा में शोभा यात्रा निकाली गई, जो करीब 3 किलोमीटर लंबी है। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर से मथुरा में श्रीकृष्ण ‘ठाकुरजी’ के लिए गिफ्ट भेजे गए हैं, जिनमें टॉफी, चॉकलेट और लड्डू शामिल हैं।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर सजाया गया है, फूल बंगला, जिसमें ठाकुरजी विराजेंगे, को सिंदूरी रंग के फूलों से सजाया गया है, ये फूल कोलकाता और बेंगलुरु से लाए गए हैं, जन्मभूमि पर शनिवार सुबह 11:25 बजे CM योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे और 2.30 घंटे तक जन्मोत्सव में शामिल होंगे।

मथुरा में शोभा यात्रा निकाली जा रही है, इसमें कलाकारों का एक ग्रुप डमरू वादन कर रहा है

लोक कलाकार टूरिस्ट के सामने लोक नृत्य कर रहे

जन्मभूमि पर पूजन और कार्यक्रम का शेड्यूल :
15 अगस्त, सुबह 5.30 बजे: शोभायात्रा और मंगला आरती।
भक्त मेघ धनु पोशाक में ठाकुरजी को अर्पित करेंगे, इस पोशाक को मथुरा के कारीगरों ने 6 महीने की मेहनत से तैयार किया है।

16 अगस्त, सुबह 5.30 बजे: शहनाई और नगाड़ों की ध्वनि के बीच मंगला आरती –
सुबह 8 बजे: कान्हा का पंचामृत से अभिषेक।
सुबह 9 बजे: भागवत भवन में पुष्पांजलि कार्यक्रम, भक्त गोविंद द्वार (गेट-3) से प्रवेश कर सकते हैं, दर्शन के बाद मुख्य द्वार (गेट-1) से बाहर निकला जा सकेगा।

बांके बिहारी मंदिर में उत्सव :
15-16 अगस्त की रात, 12 बजे: ठाकुरजी का अभिषेक, जिसमें दूध, दही, घी, शहद, इत्र और यमुना का जल शामिल होगा, यह प्रक्रिया गर्भगृह में पर्दे की ओट में होगी।

  • ठाकुरजी को पीतांबर वस्त्र और आभूषण पहनाए जाएंगे।
  • रात 1.30 से 2 बजे: जगमोहन दर्शन।
  • 16 अगस्त: पूरी रात दर्शन जारी रहेंगे।

केवल 500 श्रद्धालु मंदिर परिसर में रह सकेंगे, अन्य श्रद्धालु कुंज गलियों में मौजूद रहेंगे, प्रशासन ने सुरक्षा के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है।

मथुरा-वृंदावन में इस बार जन्माष्टमी की भव्यता और श्रद्धा ने इसे यादगार बना दिया है।

  • Related Posts

    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading
    मिशन शक्ति को मिली नई रफ्तार, खाकी पहनकर देश सेवा को तैयार यूपी की 986 बेटियां:
    • April 26, 2026

    लखनऊ (न्यूज़ ब्यूरो): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजधानी लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित ‘दीक्षांत परेड समारोह-2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    3 Idiots 2 जल्द आएगी! Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा:
    दाऊद का करीबी सलीम डोला भारत डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया: