दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, लाल किले पर 26 जनवरी को हमला करने की थी साजिश :

दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है, सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी डॉक्टर मुज़म्मिल और डॉक्टर उमर ने जनवरी के पहले हफ्ते में लाल किले की रेकी की थी।

जांच एजेंसी को डॉक्टर मुज़म्मिल के फोन के डंप डाटा से अहम सुराग मिले हैं, जिनसे पता चला है कि दोनों ने 26 जनवरी के दिन लाल किले को टारगेट करने की योजना बनाई थी।

एजेंसियों को शक है कि दिल्ली ब्लास्ट की साजिश लंबे समय से रची जा रही थी और इसके पीछे संगठित मॉड्यूल काम कर रहा था, फिलहाल जांच एजेंसियां मुज़म्मिल और उमर से लगातार पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे और साजिश में किस स्तर तक नेटवर्क जुड़ा हुआ था।

सुरक्षा एजेंसियों ने इस खुलासे के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा और सख्त कर दी है, खासतौर पर ऐतिहासिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: