दिल्ली धमाके के बाद सिद्धार्थनगर में सुरक्षा कड़ी, बॉर्डर पर बढ़ी चेकिंग :

दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना के बाद सिद्धार्थनगर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने स्वयं अलीगढ़वा बॉर्डर पर पहुंचकर पैदल गश्त की और स्थिति का जायजा लिया।

भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान एसपी ने एसएसबी अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत वार्ता की और समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसपी डॉ. महाजन ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। जिले में पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और प्रमुख बाजारों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को भी बढ़ा दिया गया है। पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही है।

एसपी ने अधिकारियों को शांति बनाए रखने और सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही जनता से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान और प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी भी मौजूद रहे।

Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    यूपी में SIR के बाद मतदाता संख्या में बड़ी गिरावट, सीएम योगी का दावा :
    • December 15, 2025

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि SIR के बाद राज्य में मतदाताओं की…

    Continue reading
    वंदे मातरम् विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज, बोलीं– 2014 के बाद इतिहास बदलने की कोशिश:
    • December 14, 2025

    शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एबीपी न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में ‘वंदे मातरम्’, ‘घुसपैठ’ और ‘SIR’ जैसे संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर अपनी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एलिस्को और नगर पंचायत बृजमनगंज ने मिलकर 158 दिव्यांग बच्चों को दिए सहायक उपकरण :
    पीएम मोदी आज से तीन देशों के आधिकारिक दौरे पर, कूटनीतिक रिश्तों को मिलेगी मजबूती :
    यूपी में SIR के बाद मतदाता संख्या में बड़ी गिरावट, सीएम योगी का दावा :
    वंदे मातरम् विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज, बोलीं– 2014 के बाद इतिहास बदलने की कोशिश:
    पंकज चौधरी निर्विरोध बने उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष :