कोल्हुई पुलिस की बड़ी सफलता, नेपाल तस्करी से पहले पकड़ी गई 100 बोरी यूरिया :

उर्वरक तस्करी के एक बड़े मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, कोल्हुई पुलिस ने सोमवार देर रात जोगियाबारी के पास विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक मिनी ट्रक को रोका। संदेह के आधार पर की गई तलाशी में ट्रक से भारत ब्रांड की 100 बोरी यूरिया बरामद हुई, जिसका कुल वजन लगभग 5000 किलोग्राम है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेषमन गौतम, निवासी ग्राम नौनिया, थाना सौनौली के रूप में हुई है। उपनिरीक्षक हौसिला प्रसाद और उनकी टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामद यूरिया को नेपाल में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद माल और आरोपी को आगे की विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम विभाग, नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर यूरिया समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और ऐसे तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Reported by : Akash Kumar Agrahari, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    UP में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक छुट्टी, स्कूल-दफ्तर बंद; बैंक खुले रहेंगे:
    • October 25, 2026

    उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। योगी सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। छुट्टी के दिन…

    Continue reading
    वोटर लिस्ट की जांच में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर पर ECI ने नहीं दी जानकारी, जानिए वजह:
    • October 25, 2026

    चुनाव आयोग (ECI) ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान मतदाता सूची में गलतियां पहचानने के लिए इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर का नाम और वर्जन बताने से इनकार कर दिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *