कोल्हुई पुलिस की बड़ी सफलता, नेपाल तस्करी से पहले पकड़ी गई 100 बोरी यूरिया :

उर्वरक तस्करी के एक बड़े मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, कोल्हुई पुलिस ने सोमवार देर रात जोगियाबारी के पास विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक मिनी ट्रक को रोका। संदेह के आधार पर की गई तलाशी में ट्रक से भारत ब्रांड की 100 बोरी यूरिया बरामद हुई, जिसका कुल वजन लगभग 5000 किलोग्राम है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेषमन गौतम, निवासी ग्राम नौनिया, थाना सौनौली के रूप में हुई है। उपनिरीक्षक हौसिला प्रसाद और उनकी टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामद यूरिया को नेपाल में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद माल और आरोपी को आगे की विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम विभाग, नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर यूरिया समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और ऐसे तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Reported by : Akash Kumar Agrahari, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    • September 14, 2026

    लखनऊ | उत्तर प्रदेश में देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों में तीन…

    Continue reading
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज)। इलाके के बेलसंड स्थित राप्ती नदी में रविवार को एक व्यक्ति का शव पानी में उतराता हुआ मिला। शव मिलने की खबर से आसपास के इलाके में सनसनी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: