मतदाता सूची अपडेट में तेजी, BLO और ग्रामीण मिलकर कर रहे काम :

बृजमनगंज/मिश्रौलिया।
महराजगंज के अलग-अलग क्षेत्र में चुनाव से जुड़े कार्यों को तेजी देने के लिए बीएलओ (BLO) की टीम गांव-गांव जाकर निरंतर मतदाता सूची संशोधन (SIR) का कार्य कर रही है, बृजमनगंज क्षेत्र के मिश्रौलिया ग्राम सभा समेत आसपास के गांवों में बीएलओ द्वारा घर-घर पहुंचकर नए मतदाताओं का पंजीकरण, नाम संशोधन, मिटे या गलत प्रविष्टियों को ठीक करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

मतदाता सूची संसोधन (SIR) अभियान

गांव के लोगों का भी इस अभियान में उल्लेखनीय सहयोग देखने को मिल रहा है, बीएलओ के पहुंचते ही ग्रामीण आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे कार्य की गति और अधिक सुचारु हो गई है, युवाओं में भी नए नाम जोड़वाने के प्रति उत्साह दिख रहा है।

बीएलओ टीम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना आवश्यक है। इसलिए गांव में व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि बीएलओ द्वारा उनके घरों तक पहुंचना और जानकारी देना एक सराहनीय प्रयास है, इससे उन्हें बिना किसी परेशानी के मतदाता सूची से संबंधित सभी सुधार कराने में सुविधा मिल रही है।

स्थानीय स्तर पर प्रशासन ने भी बीएलओ को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, जिससे आगामी चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

  • Related Posts

    गौरव सिंह सोगरवाल बने महराजगंज के नए जिलाधिकारी, पदभार ग्रहण कर दिए निर्देश:
    • May 6, 2026

    महराजगंज जनपद में आज नवागत जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रियता देखने को मिली।…

    Continue reading
    महाराजगंज में श्रमिक दिवस पर जागरूकता शिविर, श्रमिकों को मिले अधिकारों और योजनाओं की जानकारी:
    • May 5, 2026

    महाराजगंज में मंगलवार को श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल:
    गौरव सिंह सोगरवाल बने महराजगंज के नए जिलाधिकारी, पदभार ग्रहण कर दिए निर्देश:
    IPL 2026 विवाद, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की भागीदारी को बताया ‘बाल श्रम’, राजस्थान रॉयल्स पर FIR की लटकी तलवार:
    महाराजगंज में श्रमिक दिवस पर जागरूकता शिविर, श्रमिकों को मिले अधिकारों और योजनाओं की जानकारी:
    IPL 2026 में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर लगेगा ब्रेक, BCCI सख्त मूड में: