मतदाता पुनरीक्षण (SIR) संबंधी समस्याओं के लिए जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर :

महराजगंज जनपद के मतदाताओं को सूचित किया जाता है कि अब वे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) संबंधी अपनी शंकाओं या समस्याओं को सीधे जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी तक पहुँचा सकते हैं, इसके लिए प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

जनपद का कोई भी मतदाता इस सेवा का लाभ उठा सकता है। इसके लिए मतदाता अपने मोबाइल फोन से नंबर 8423675896 पर पूर्वाह्न 11:00 बजे से 12:00 बजे तक कॉल कर अपनी समस्या से संबंधित जानकारी दे सकता है, जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों और शंकाओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे इस सुविधा का सही तरीके से उपयोग करें और समय पर कॉल करके अपने मुद्दों को उजागर करें, ताकि सभी मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में आसानी और पारदर्शिता बनी रहे।

  • Related Posts

    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading
    पेट्रोल के विकल्प की ओर बड़ा कदम! E85 और E100 फ्यूल वाली गाड़ियों को मिली मंजूरी:
    • October 27, 2026

    केंद्र सरकार ने 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने Central Motor Vehicles Rules, 1989 में संशोधन करते हुए E85 और E100…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *