जिलाधिकारी ने मतदाताओं की एसआईआर संबंधी समस्याओं के निस्तारण हेतु सीधे संवाद की व्यवस्था शुरू की :

महराजगंज: जनपद में मतदाताओं की सुविधा के लिए शुरू की गई विशेष हेल्पलाइन के तहत आज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्वयं फोन पर मतदाताओं से जुड़कर उनकी एसआईआर संबंधी समस्याओं और शंकाओं का समाधान किया। निर्धारित समय के दौरान कई मतदाताओं ने अपनी शिकायतें साझा कीं, जिन पर तत्काल आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद का कोई भी मतदाता या बीएलओ प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच मो. नं. 8423675896 पर फोन कर अपनी समस्या या शंका से अवगत करा सकता है। प्रशासन द्वारा प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन का उद्देश्य मतदाताओं को बिना किसी बाधा के अपनी समस्या सीधे प्रशासन तक पहुँचाने की सुविधा प्रदान करना है, ताकि निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सुगमता बनी रहे।

  • Related Posts

    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading
    पेट्रोल के विकल्प की ओर बड़ा कदम! E85 और E100 फ्यूल वाली गाड़ियों को मिली मंजूरी:
    • October 27, 2026

    केंद्र सरकार ने 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने Central Motor Vehicles Rules, 1989 में संशोधन करते हुए E85 और E100…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *