सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत :

सिद्धार्थनगर। जिले में एक बार फिर सड़क हादसे का कहर देखने को मिला है, झारखंडी महदेवा के पास एक भीषण दुर्घटना में तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही उसका बाज़ार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई, पुलिस ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, पुलिस टीम दुर्घटना के कारणों की छानबीन कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ।

इलाके में इस सनसनीखेज घटना के बाद दहशत और शोक का माहौल है, पुलिस जल्द से जल्द मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है, ताकि उसके परिजनों को सूचित किया जा सके।

Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    • March 21, 2026

    सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद बना हिंसक, बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुलानी में ग्राम पंचायत निधि से बन रही सड़क में एक घर के सामने चौड़ी और…

    Continue reading
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    • March 21, 2026

    मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी परिप्रेक्ष्य में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: