राम जन्मभूमि, ज्ञानवापी और मथुरा पर पूर्व ASI निदेशक का बड़ा बयान:

नई दिल्ली/लखनऊ। ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के पूर्व रीजनल डायरेक्टर केके मुहम्मद ने देश में चल रहे मंदिर-मस्जिद विवादों पर संयम बरतने की अपील की है, उन्होंने विशेष रूप से तीन धार्मिक स्थलों को चर्चा में रखते हुए, इस मामले पर अपनी राय रखी है।

केके मुहम्मद ने मुसलमानों को सुझाव देते हुए कहा है कि इन जगहों को हिंदुओं को सौंप देना चाहिए, उन्होंने यह भी कहा कि अब दावों को करने से बचना चाहिए, नहीं तो यह दिक्कतें कभी खत्म नहीं होंगी।

पूर्व रीजनल डायरेक्टर का यह बयान उस समय आया है, जब देश की विभिन्न अदालतों में अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर दावों को लेकर कई तरह की याचिकाएं पेंडिंग हैं।

मुहम्मद ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि राम जन्मभूमि, मथुरा और ज्ञानवापी हिंदुओं के लिए उतनी ही जरूरी हैं, जितने जरूरी मुस्लिमों के लिए मक्का और मदीना है।

  • Related Posts

    न्यायालय के आदेश पर बृजमनगंज पुलिस ने 118 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट:
    • November 2, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 22 अभियोगों से संबंधित कुल 118 लीटर अवैध कच्ची एवं देशी शराब…

    Continue reading
    यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में खींचतान, कांग्रेस ने अखिलेश यादव को सौंपी सीटों की लिस्ट:
    • November 2, 2026

    UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *