उत्तर प्रदेश में नई व्यवस्था, घर और व्यावसायिक भवन का नक्शा अब ऑनलाइन पास:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नए साल की शुरुआत में आम जनता को बड़ी राहत देते हुए भवन नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बना दिया है। अब प्रदेश में छोटे आवासीय और व्यावसायिक भवनों के लिए नागरिक खुद ही ऑनलाइन माध्यम से अपने घर का नक्शा पास करा सकेंगे।

सरकार द्वारा लागू की गई फास्ट ट्रैक (FastPass) व्यवस्था के तहत यदि भवन तय मानकों पर खरा उतरता है, तो उसे सेल्फ सर्टिफिकेशन के आधार पर ऑनलाइन स्वीकृति मिल जाएगी। इससे लोगों को नगर निगम या विकास प्राधिकरण के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और लंबी प्रक्रिया से भी राहत मिलेगी।

नए नियमों के अनुसार—
* 100 वर्ग मीटर तक के आवासीय भवन
* 30 वर्ग मीटर तक के व्यावसायिक भवन के नक्शे अब बिना किसी जटिल और लंबी प्रक्रिया के ऑनलाइन पास किए जा सकेंगे।

इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य नक्शा पास कराने में होने वाली देरी, भ्रष्टाचार और अनावश्यक परेशानियों को खत्म करना है। सरकार का कहना है कि इससे आम नागरिकों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी, साथ ही पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

शहरी विकास विभाग के मुताबिक, यह पूरी प्रक्रिया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित की जाएगी, जहां तय मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई का प्रावधान भी रखा गया है।

सरकार के इस फैसले को शहरी विकास और ईज ऑफ डूइंग कंस्ट्रक्शन की दिशा में एक बड़ा और अहम कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    वंदे मातरम को लेकर नया प्रोटोकॉल? सरकार कर रही है विचार:
    • January 24, 2026

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर केंद्र सरकार एक नए प्रोटोकॉल पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार इस बात पर मंथन कर रही है…

    Continue reading
    साइबर अपराध मुक्त यूपी की दिशा में कदम, सीएम योगी ने बताए बचाव के उपाय:
    • January 5, 2026

    लखनऊ | राज्य ब्यूरोउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों से साइबर धोखाधड़ी को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के किसी भी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: