महराजगंज में सुपर मेगा कैंप- छूटे हुए लाभार्थियों के लिए आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान जारी :

महराजगंज। जिले में छूटे हुए लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सुपर मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन पंचायत भवनों पर पंचायत सहायकों की मदद से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, चार दिनों में अब तक 1856 आयुष्मान कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। जिले में कुल लक्ष्य की तुलना में अब तक 816,620 कार्ड बन चुके हैं।

आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को उपचार के लिए 5 लाख रुपये तक की निश्शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। जिले में कुल 1,172,839 लाभार्थी इस योजना का हिस्सा हैं, शासन के निर्देशानुसार सभी लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जा रहा है, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर यह अभियान व्यापक रूप से चलाया जा रहा है।

आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य सीएचसी के साथ-साथ पंचायत भवनों पर भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी, आशा और एएनएम लाभार्थियों को पंचायत भवन तक ला रही हैं, जबकि पंचायत मित्र कार्ड निर्माण की प्रक्रिया संभाल रहे हैं।

प्रचार-प्रसार के लिए गांवों में डुग्गी मुनादी कराई जा रही है, जिन लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड अभी शेष है, उनकी सूची संबंधित आशा और एएनएम को प्रदान कर दी गई है। अभियान में अब तक 1856 लाभार्थियों के कार्ड बन चुके हैं, यह अभियान एक माह तक चलेगा।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है, नोडल अधिकारी डा. नीरज कन्नौजिया ने बताया कि पंचायत भवन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्ड बनाने के लिए खुले रहेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। योजना के तहत सभी लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है, कार्ड बनाने की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है और कर्मियों को 100% लाभार्थियों के कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    यूपी के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! अब Special TET का रास्ता साफ, सरकार ने दी मंजूरी:
    • September 3, 2026

    Special TET: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत उन शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है, जो अब तक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET पास नहीं…

    Continue reading
    क्या UPI से पैसे भेजने पर देना होगा शुल्क? वित्त मंत्री ने दिया जवाब:
    • August 9, 2026

    भारत में रोजाना फल-सब्जी खरीदने से लेकर कैब के किराए तक के लिए करोड़ों लोग UPI का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हाल ही में संसद में पेश हुए नए बिल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: